ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR FLOOD: बिहार में लगातार टूट रहा तटबंध, मधकौल के बाद अब सीतामढ़ी बेलसंड का टूटा सौली बांध

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले का बेलसंड प्रखंड पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है। बागमती नदी पर बना मधकौल बांध टूटने के अगले दिन सौली बांध भी टूट गया। जिसके बाद बाढ़ में अपना रौ

BIHAR FLOOD: बिहार में लगातार टूट रहा तटबंध, मधकौल के बाद अब सीतामढ़ी बेलसंड का टूटा सौली बांध
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले का बेलसंड प्रखंड पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है। बागमती नदी पर बना मधकौल बांध टूटने के अगले दिन सौली बांध भी टूट गया। जिसके बाद बाढ़ में अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। इसके बाद पूरा बेलसंड शहर से गांव तक पानी में डूब गया है।


लोगों के घरों में पानी घुस गया हैं। लोग बेघर हो गए हैं। लोग अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान पर पलायन कर रहे हैं। बेलसंड का अनुमंडलीय अस्पताल में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। अस्पताल में लगे एंबुलेंस भी पानी में डूब चुका है। सड़क पर भी 4 से 5 फीट पानी बह रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार राहत बचाव कार्य जारी है।


प्रलयंकारी बाद के चपेट में आने से पूरा बेलसंड प्रखंड त्रासदी की मार झेल रहा है। इसे लेकर मुकेश कुमार यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग में लूट खसोट के कारण बांध टूटा है बांध का मरम्मत नहीं कराया गया और बाद में मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए बंदरबाट किया गया।


 बेलसंड प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही जिसकी वजह से पानी के तेज दबाव में लगातार प्रखंड में बांध टूटने का सिलसिला जारी है। बेलसंड प्रखंड के गांव से लेकर शहर तक पूरी तरह पानी से लबालब भर चुका है। लोग दूसरे स्थान पर शरण लेने जाने को विवश हैं। पलायन करती महिलाओं ने बताया कि उनके घर में रखा अनाज कपड़ा मवेशी यहां तक की उन्होंने जो स्नातक की डिग्री रखी थी वो सारा सर्टिफिकेट बाढ़ के पानी में बह गया। लोगों के घर में रखे पैसे, अनाज, कपड़े सभी बर्बाद हो गए।

टैग्स