ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : बीच सड़क पर दो गुटों में जमकर मारपीट, हालत पर काबू पाने के लिए बुलाना पड़ा वज्र वाहन

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से दो गुटों में मारपीट का एक वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर के स्टेशन रोड इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें दो गुटों में हिंसक झड

बिहार : बीच सड़क पर दो गुटों में जमकर मारपीट, हालत पर काबू पाने के लिए बुलाना पड़ा  वज्र वाहन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से दो गुटों में मारपीट का एक वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर के स्टेशन रोड इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। दोनों तरफ से जमकर लाठी- डंडे चले हैं। इससे इलाके का तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात, इस कदर बेकाबू हो गए कि पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स के साथ वज्र वाहन को भी बुलाना पड़ गया।


मिली जानकारी के मुताबिक़, यह घटना उस समय का है जब जिले के पुलिस कप्तान अपने अधिकारियों के साथ कानून वयवस्था को मजबूत करने को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दो गुटों में टकराव की सूचना मिली। इसके बाद एसपी ने तुरंत मेहसौल ओपी प्रभारी गौरीशंकर बैठा को रवाना किया। साथ ही पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स भी भेजा।


बताया जा रहा है कि, यह घटना किसी आपसी विवाद के कारण शुरू हुआ है। आपस में ही किसी बात को लेकर पहले दोनों गुटों में बहस हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आग बबूला होकर मरने- मारने पर उतारू हो गए। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ईंट -पत्थर से हमला किया। इसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया, वहीं 10-12 लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद माहौल बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को कॉल किया।  इसके बाद यह बात SP हर हर किशोर राय तक पहुंची। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और मामला को शांत कराया गया।


इधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, यहां लोग नया रास्ता खोलना कुछ लोग चाह रहे थे। इसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई। एक व्यक्ति को दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई की। दूसरे पक्ष के लोग भी मारपीट पर उतारू हो गए। इसी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। फिर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। ओपी प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बताया अब मामले की छानबीन चल रही है।