ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

NDA का बिहार बंद: सीतामढ़ी में BJP कार्यकर्ताओं ने पत्रकार की बहन को दी गाली, माइक तोड़ा, वीडियो वायरल

बिहार बंद के दौरान सीतामढ़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पत्रकार की बहन को गाली देने और माइक तोड़ने का आरोप लगा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार
ये कैसा बिहार बंद?
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SITAMARHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के खिलाफ बुलाई गई 5 घंटे की बंदी में बीजेपी के गुंडो ने पत्रकार की बहन को गाली दे दी और माइक भी तोड़ डाला। विरोध करने पर पत्रकार से ही उलझ पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है। जिसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। 


एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के सम्मान में बिहार बंद किया गया। बिहार में आज एनडीए (NDA) की ओर से बुलाए गए आधे दिन के बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस बंद में एनडीए के सभी पांचों घटक दलों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। बंद का असर राज्य के ज्यादातर जिलों में दिखा, वहीं मुजफ्फरपुर में एनडीए समर्थकों और RAF (Rapid Action Force) के जवानों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसके कारण नेशनल हाईवे-27 (NH-27) घंटों जाम रहा और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। 


वही जहानाबाद और पटना में भी बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई की खबरें सामने आईं। अब इसे लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। सीतामढ़ी में भी बीजेपी की गुंडई देखने को मिली। प्रधानमंत्री के मां के गाली देने के खिलाफ बुलाई गई बंदी में बीजेपी के गुंडो ने पत्रकार की बहन को गाली दी और माइक तोड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने की घटना के विरोध में भाजपा की ओर से रुन्नीसैदपुर में बंदी बुलाई गई थी। इसी दौरान माहौल गरमा गया और विवाद खड़ा हो गया। बिहार बंद के बीच एक पत्रकार की बहन को गाली दी गई और माइक भी तोड़ दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंद समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच कैसे तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान पत्रकार की बहन को गाली दी गयी और माइक तोड़ दिया गया। 


इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पत्रकार के साथ धक्का मुक्की की और माइक को सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों का कहना है कि विरोध दर्ज कराना एक बात है लेकिन इस तरह अभद्र व्यवहार और तोड़फोड़ से माहौल बिगड़ रहा है। वहीं, वायरल वीडियो के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोग भाजपा कार्यकर्ता के इस गुंदई पर सवाल कर रहे हैं। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।


बीजेपी के बिहार बंद को एनडीए में शामिल तमाम दलों ने अपना समर्थन दिया और गुरुवार को सुबह सात बजे से ही सड़कों पर उतर गए। इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में महिलाओं और आम लोगों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा अभद्रता की खबरें सामने आईं। मीडिया में खबरें आने के बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने इसको लेकर तीखा हमला बोला। लालू ने एक्स पर लिखा, “क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? शर्मनाक!

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता