ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

भगवान को भी नहीं छोड़ा ! पुजारी की हत्या कर मंदिर से अष्ट धातु की मूर्ति ले भागे चोर; जांच में जुटी पुलिस

SITAMADHI : बिहार में चोर आपराधिक किस्म के लोगों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म होता सा दिखाई पड़ रहा है। यहां चोर -अपराधी आम और ख़ास तो दूर भगवान को भी नहीं बख्श रहे हैं। ऐसे म

भगवान को भी नहीं छोड़ा ! पुजारी की हत्या कर मंदिर से अष्ट धातु की मूर्ति ले भागे चोर; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SITAMADHI : बिहार में चोर आपराधिक किस्म के लोगों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय खत्म होता सा दिखाई पड़ रहा है। यहां चोर -अपराधी आम और ख़ास तो दूर भगवान को भी नहीं बख्श रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी का है। जहां एक मंदिर में पुजारी की हत्या के बाद मंदिर में स्थित अतिप्राचीन अष्ट धातु के मूर्ति की चोरी कर ली गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतमढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर में अज्ञात अपराधियों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। इन अपराधियों ने यहां एक मंदिर में पुजारी की हत्या करके अतिप्राचीन अष्ट धातु के मूर्ति की चोरी कर ली।  चोरों ने पहले पुजारी की चाकू से गोदकर बड़ी बेहरहमी से हत्या की। उसके बाद अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। 


बताया जाता है कि, मृत पुजारी मोतिहारी के भंडारी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यह काफी लंबे अरसे से मंदिर में रहकर पूजा पाठ करता था। जहां जो दान -दक्षीणा  मिलता था उसीसे उसका जीवनयापन होता था। लेकिन, आज सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां खून बिखरा देखा और मंदिर प्रांगण में ही खून से लथपथ पुजारी की लाश पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 


उधर,  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड की टीम भी बुलाई गई और सबूत इकट्ठे किए गए। वहीं इस घटना से इलाके में काफी दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं और पुलिस इसे रोकने में नाकाम है।