ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर सरकार का 'नमक’, राहत राशि के रूप में दिया गया चेक बाउंस, प्रशासन पर उठे सवाल

SITAMADHI: बिहार के कई जिले बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. बाढ़ की विनाशलीला ने कई लोगों को अपनों से हमेशा के लिए जुदा कर दिया, तो कई लोगों की जमा पूंजी बाढ़ ने लील ली, तो कई जि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SITAMADHI: बिहार के कई जिले बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. बाढ़ की विनाशलीला ने कई लोगों को अपनों से हमेशा के लिए जुदा कर दिया, तो कई लोगों की जमा पूंजी बाढ़ ने लील ली, तो कई जिलों के बाढ़ पीड़ित सरकारी राहत की आस में अभी भी टकटकी लगाए बैठे हैं.


इसी बीच सीतामढ़ी में एक बाढ़ पीड़ित परिवार के जख्मों पर मानों सरकार ने नमक छिड़क दिया हो. बाढ़ की त्रासदी में अपनों को खो चुका रीगा के रहने वाले जितेंद्र कुमार नाम के शख्स को सरकार की तरफ से 4 लाख रुपये का चेक दिया गया.


हद तो तब हो गई जब बैंक से चेक निकालने गये जिंतेद्र का चेक बाउंस हो गया.  रीगा के सीओ ने जितेंद्र को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया था. जिसे क्रेडिट कराने जितेंद्र बैंक गया. जहां वह चेक बाउंस हो गया. बैंककर्मियों ने बताया कि सरकारी खाते में कोई राशि नहीं है, लिहाजा चेक बाउंस करना पड़ा. राहत राशि के रूप में दिया गया चेक बाउंस होना पूरे प्रशासनिक अमले को शर्मसार करता है और सरकार पर कई सवाल भी खड़े करता है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता