ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

आस्था के नाम पर अश्लीलता : कृष्णाष्टमी पूजा पर बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, सोशल मिडिया पर वायरल हुआ वीडियो

SITAMADHI : बिहार में इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रैंड चल पड़ा है। शादी समारोह हो अन्य किसी भी तरह का कोई पर्व त्योहार हर किसी में लोग अपनी मनोरंजन का साधन तलाशने लगे हैं और फिर इसको ले

आस्था के नाम पर अश्लीलता : कृष्णाष्टमी पूजा पर बार बालाओं ने जमकर लगाए ठुमके, सोशल मिडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रैंड चल पड़ा है। शादी समारोह हो अन्य किसी भी तरह का कोई पर्व त्योहार हर किसी में लोग अपनी मनोरंजन का साधन तलाशने लगे हैं और फिर इसको लेकर बार बालाओं के संग अश्लील ठुमके भी लगाए जाने शुरू हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जमकर बार बलायों के ठुमके लगवाए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में कृष्णाष्टमी पूजा के आयोजन पर बार-बालाओं से जमकर ठुमके लगाए गए हैं। जिसका एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद यह  दावा किया जा रहा है कि यहां आस्था के नाम पर अश्लीलता फैलाई गई है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं, यह वायरल वीडियो बाजपट्टी प्रखंड के पटदौरा में आयोजित एक कृष्णाष्टमी पूजा के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक स्टेज पर डीजे की धुन पर बार-बालाए ठुमका लगा रही है और सैकड़ो लोग बार- बाला के ठुमकों का आनंद ले रहे हैं।  इसी बीच किसी ने इस आयोजन का वीडियो बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


इधर, इस वीडियो के वायरल होते ही यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि लगातार प्रशासनिक स्तर पर डीजे बजाने पर पाबंदी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई थी।  इसके बावजूद डीजे की धुन पर बार-बालाओ से आख़िरकार कैसे ठुमके लगवाए गए। आखिकार किसकी अनुमति पर यहां आस्था के नाम पर अश्लीलता पड़ोसी गई और पूजा के दिन आधी रात को बार बालाओं को नचवाया गया। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता