ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आलू लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, पुत्र की मौत, जख्मी पिता का चल रहा इलाज

SITAMARHI : सीतामढ़ी के सोनबरसा एनएच 77 पथ पर फतेहपुर महुलिया के बीच आलू से लदे ट्रक की चपेट में आकर एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान महुलिया निवासी मो. इसराफिल ख

आलू लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, पुत्र की मौत, जख्मी पिता का चल रहा इलाज
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी के सोनबरसा एनएच 77 पथ पर फतेहपुर महुलिया के बीच आलू से लदे ट्रक की चपेट में आकर एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान महुलिया निवासी मो. इसराफिल खान के 30 वर्षीय पुत्र अहमद रजा खान के रूप में की गई है. वहीं हादसे में जख्मी पिता मो. खान का इलाज सोनबरसा पीएचसी में कराया जा रहा है.


सूचना पर सोनबरसा पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा जवान घटना स्थल पहुंचे. बीडीओ ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा, पुअनि मो. एकरामूल हक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है. 


घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर खूब हंगामा किया. लोगों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिलवाने की मांग की. जिसके बाद बीडीओ ओम प्रकाश ने मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार का चेक तथा भुतही मुखिया मनोज कुमार ने कबीर अंत्येष्ठि से तीन हजार का चेक प्रदान किया. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता