ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; इस ऑल राउंडर की हुई वापसीBankipur By Election: पूर्व विधायक सतीश के घर में सियासी संग्राम, पिता BJP के साथ तो बेटा PK के लिए कर रहा प्रचारबिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतराबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; इस ऑल राउंडर की हुई वापसीBankipur By Election: पूर्व विधायक सतीश के घर में सियासी संग्राम, पिता BJP के साथ तो बेटा PK के लिए कर रहा प्रचारबिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा

सीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वे

बिहार के सीतामढ़ी से जयनगर-निर्मली तक 188 किमी लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना में तेजी आई है। फाइनल सर्वे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो चार महीने में पूरी होगी। इससे कई इलाकों को पहली बार रेल सुविधा मिलेगी।

बिहार न्यूज
बिहार में बिछेगी नई रेलवे लाइन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में रेलवे लाइन का विस्तार होने जा रहा है। सीतामढ़ी में 188 KM लंबी नई रेलवे लाइन बिछाने की दिशा में काम होने जा रहा है। सीतामढ़ी–सुरसंड–जयनगर–निर्मली रेल परियोजना के लिए फाइनल सर्वे की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों की माने तो इस सर्वे को पूरा होने में 4 महीने लगेंगे।


यह प्रस्तावित रेललाइन सीतामढ़ी से शुरू होकर बथनाहा, सोनबरसा, सुरसंड, भिट्ठामोड़, चोरौत और जयनगर होते हुए निर्मली तक जाएगी। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने से पहले एलाइनमेंट के फाइनल सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  बता दें कि इस परियोजना को पहली बार वर्ष 2008-09 में मंजूरी मिली थी, लेकिन 2019 में इसे स्थगित कर दिया गया था। बाद में 29 सितंबर 2025 को रेलवे बोर्ड ने इसे फिर से शुरू करने की अनुमति दी, जिसके बाद अब सर्वे का काम शुरू हो गया है।


इस रेलखंड का रूट सीतामढ़ी जंक्शन से शुरू होकर अमघट्टा गुमटी तक जाएगा, फिर विभिन्न गांवों और कस्बों जैसे भगवतीपुर, भैरोकोठी, बरियारपुर, रुपौली, बथनाहा, माधोपुर, कोदरकट, बेला और परसाकला होते हुए सोनबरसा पहुंचेगा, जहां एक नया रेलवे स्टेशन प्रस्तावित है। इसके बाद यह लाइन हरिहरपुर, परिहार, सुरसंड, भिट्ठामोड़, चोरौत होते हुए जयनगर और अंत में निर्मली तक पहुंचेगी।


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता (निर्माण) महबूब आलम ने बताया कि इस परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गई है और सर्वे की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पूरा होने पर बथनाहा, सोनबरसा, परिहार, सुरसंड, भिट्ठामोड़ और चोरौत जैसे इलाकों को पहली बार रेल सुविधा मिल सकेगी। अभी इन क्षेत्रों के लोगों को ट्रेन की सुविधा नहीं है। ट्रेन पकड़ने के लिए इन्हें बाजपट्टी, पुपरी या  सीतामढ़ी जाना पड़ता है।


नई रेललाइन बनने से इलाके का विकास होगा। किसानों को अपनी फसलें बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी। वही कारोबारियों को भी बिजनेस करने में सहुलियत होगी। सामान को लाने और पहुंचाने के लिए बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। रेललाइन इलाके में बिछने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। वही छात्र-छात्राएं और नौकरी करने वाले एवं आम यात्रियों को आवागमन का सस्ता और सुरक्षित साधन मिल सकेगा। इससे साथ ही पर्यटन के क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।