ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

हथकड़ी लगाकर NEET एग्जाम देने पहुंचा कैदी, कोर्ट की अनुमति के बाद परीक्षा केंद्र पर हुई एंट्री

Bihar News: सीतामढ़ी में NEET परीक्षा के दौरान एक कैदी पुलिस सुरक्षा और हथकड़ी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचा। न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद जेल में बंद अफजद अली को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सीतामढ़ी जिले में आयोजित NEET परीक्षा के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद एक कैदी पुलिस सुरक्षा के बीच हथकड़ी लगाए परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचा। उसे देखकर परीक्षार्थियों और स्थानीय लोगों के बीच काफी चर्चा होने लगी।


कैदी की पहचान अफजद अली, पिता मंसूर अंसारी, निवासी कन्हौली बगहा, सीतामढ़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अफजद अली मारपीट के एक मामले में सीतामढ़ी जेल में बंद है। बताया जाता है कि जेल में रहते हुए उसने NEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसका परीक्षा केंद्र डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल में निर्धारित किया गया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए उसने न्यायालय से अनुमति मांगी थी।


न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिसकर्मियों की निगरानी में अफजद अली परीक्षा केंद्र पहुंचा, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।


परीक्षा केंद्र पर हथकड़ी लगाए एक कैदी को परीक्षा देते देख कई अभ्यर्थी और स्थानीय लोग हैरान रह गए। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अफजद अली को परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है। इस अनोखी घटना ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और दिनभर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता