ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक में हंगामा, मेयर और पार्षदों के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक में मेयर और पार्षदों के बीच हुई तीखी बहस के कारण हंगामा हो गया। योजनाओं और बजट को लेकर हुई कहासुनी का वीडियो वायरल हो रहा है। बैठक में कुछ पार्षदों ने वॉकआउट किया।

Bihar
हंगामे की भेंट चढ़ी बैठक
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों और मेयर के बीच तू- तू मैं- मैं हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार साफ नजर आ रही है।  


सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान मेयर रौनक जहां परवेज और कई पार्षदों के बीच गई, तू-तू मैं-मैं में बदल गई। हंगामे का माहौल ऐसा बना कि कार्यवाही ठप हो गई और सदन का माहौल गरमा गया। बताया जा रहा है कि निगम से जुड़ी योजनाओं और बजट को लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए, जिस पर मेयर ने जवाब देना शुरू किया। लेकिन पार्षदों को मेयर की बातें रास नहीं आईं और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई।


 देखते ही देखते बहस आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई और सदन में शोर-शराबा मच गया। इस दौरान कुछ पार्षदों ने वॉकआउट भी किया, वहीं बैठक में मौजूद एमएलसी बंशीधर बृजवासी पूरे घटनाक्रम के दौरान मौन बने रहे और स्थिति को संभालने की कोई कोशिश नजर नहीं आई। इस पूरे बवाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार साफ देखी जा सकती है। 

टैग्स