ब्रेकिंग
CBSE ने मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में दी मान्यता, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभारवायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकबिहार के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को नई पहचान: इन तीन मंदिरों को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्तावयूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांगCBSE ने मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में दी मान्यता, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभारवायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोकबिहार के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को नई पहचान: इन तीन मंदिरों को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्तावयूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: तेज प्रताप यादव ने किया दावा, कहा..मौका मिला तो करेंगे गठबंधनबढ़ सकती हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मुश्किलें, CJP का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; केस दर्ज कर CBI जांच कराने की मांग

कब्र से निकालकर नाबालिग लड़की का शव साथ ले गई पुलिस, मां ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या और बिना सहमति शव दफनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में कई लोगों को नामजद किया...

कब्र से निकालकर नाबालिग लड़की का शव साथ ले गई पुलिस, मां ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेलसंड थाना क्षेत्र के पताही पंचायत स्थित भोरहा टोला घुसुकपुर गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई और फिर बिना परिवार की सहमति के शव को जल्दबाजी में दफना दिया गया।


घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव में पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, मृत लड़की की मां आसमीन खातून ने बेलसंड थाना में आवेदन देकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति इब्राहिम शेख और बेटा इमरान मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना वाले दिन वह गेहूं की दौनी कराने सुंदरपुर गई हुई थी। देर रात जब वह घर लौटी तो उसने अपनी बेटी साबिया प्रवीण उर्फ रेशमा खातून को चौकी पर घुटने के बल पड़ा देखा। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।


महिला का आरोप है कि जब उसने शोर मचाना चाहा तो गांव के कुछ लोगों ने उसे चुप रहने को कहा। पीड़ित मां का कहना है कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई और उसके बाद दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना के बाद बिना परिवार की अनुमति के लड़की के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और कब्र खोदकर शव बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में मो. भांगर शेख, मो. रियाज, गुलाब दर्जी, अली दर्जी, फिरोज दर्जी, मायरा खातून समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


महिला ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उसकी भांजी ने पहले बताया था कि गांव का ही मो. रियाज उसकी बेटी से निकाह करना चाहता था। आरोप है कि वह स्कूल आने-जाने के दौरान लड़की को परेशान भी करता था। इसी बात को लेकर परिवार पहले से चिंतित था।


घटना के बाद से आरोपी बताए जा रहे लोग गांव छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। गांव में भी इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।


इधर, सीतामढ़ी जिले से ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर युवती पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोली युवती के पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपनी बहन के साथ घर में थी। तभी आरोपी युवक शिवम गोस्वामी अचानक घर में घुस आया और बातचीत बंद करने को लेकर विवाद करने लगा। बहस बढ़ने पर उसने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी।


युवती के मुताबिक, वह आरोपी को पिछले तीन साल से जानती थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी, लेकिन जब युवक ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसी के बाद आरोपी ने हमला कर दिया।


पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।