ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: शिक्षक ने गला रेतकर सुसाइड की कोशिश, 5 साल से वेतन नहीं मिलने से है परेशान

SITAMARHI: सीतामढ़ी के शिक्षा विभाग का एक और काला कारनामा प्रकाश में आया है. जिससे परेशान एक पंचायत शिक्षक ने खुदकुशी का प्रयास किया है. घटना जिला मुख्यालय डुमरा स्थित परेड स्थल मैद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के शिक्षा विभाग का एक और काला कारनामा प्रकाश में आया है. जिससे परेशान एक पंचायत शिक्षक ने खुदकुशी का प्रयास किया है. घटना जिला मुख्यालय डुमरा स्थित परेड स्थल मैदान की है.

 जहां ध्वजा रोहन मंच पर शिक्षक ने खुद की नस काट अपने खून से लिखे दो शब्द, भ्रष्टाचार मुर्दाबाद, से जिले के शिक्षा विभाग की पूरी दास्तान ही बया कर दी है. खून से लतपथ शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जख्मी शिक्षक बेला थाना क्षेत्र के नरगा गांव निवासी संजीव कुमार   है. जिसकी प्रतिनियुक्ति बरियारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय लपटी टोला में है. 


शिक्षक के पॉकेट से लंबित वेतनमान को लेकर डीएम को संबोधित 28 जनवरी 2019 का आवेदन बरामद हुआ है. जख्मी शिक्षक संजीव ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक होने के बावजूद उसका वेतन जुलाई 2015 से ही विभाग द्वारा बंद किया गया हुआ है. उसने बताया कि वो अपने लंबित वेतन को लेकर पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट कर थक गया है. लेकिन किसी तरह का सहयोग न मिलने के कारण फ्रस्टेड हो ये कदम उठाने पर विवश हो गया है. जख्मी शिक्षक को उच्य इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर किया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता