ब्रेकिंग
Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत

दबंगों ने महिला को गर्म छड़ से दागा, थाना ने नहीं सुना तो 18 किलोमीटर चल पहुंची SP साहब के पास

SITAMARHI :सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीतामढ़ी में दबंगों ने लोहे के गर्म सलाखों से दाग कर महिला को घायल कर दिया। महिला को थाना में न्याय नहीं मिला तो लॉकडाउन में 18 किलो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SITAMARHI :सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीतामढ़ी में दबंगों ने लोहे के गर्म सलाखों से दाग कर महिला को घायल कर दिया। महिला को थाना में न्याय नहीं मिला तो लॉकडाउन में 18 किलोमीटर पैदल चल कर एसपी साहब के पास पहुंची। हालांकि महिला की एसपी साहब से मुलाकात नहीं हो सकी। 


परिहार थाना क्षेत्र का ये मामला है जहां  बकरी के विवाद में दबंगों द्वारा राधा देवी को लोहे के रॉड से जिस्म को दाग कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।महिला ने न्याय के लिए थाने में आवेदन दिया था। लेकिन न्याय नहीं मिला तो राधा देवी 18 किलोमीटर चलकर न्याय के लिए सीतामढ़ी एसपी से गुहार लगाने पहुंची।सीतामढ़ी एसपी से महिला की मुलाकात नही हुई लॉक डाउन के बाद मुलाकात की बात कही गयी। वृद्ध महिला के जिस्म को पर गर्म लोहे के दाग कर घायल कर दिया गया है महिला के शरीर पर कई दाग के निशान हैं बेरहम तरीके से महिला को लोहे के रोड से दागा गया है।


पीड़िता का आरोप है कि इस घटना में परिहार थाना की पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।  न्याय की उम्मीद लगाए महिला जब सीतामढ़ी समाहरणालय सीतामढ़ी के पहुंची तो सीतामढ़ी एसपी से भी महिला की मुलाकात नही हुई। राधा देवी जो करीब 70 साल की है घटना परिहार थाना क्षेत्र अधखनी गांव की रहने वाली हैं। इस घटना में  सीताराम सिंह, शंकर सिंह,मनजीत कुमार, राम इकबाल सिंह,संजय सिंह और सोनेलाल सिंह समेत 9 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं परिहार थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता