ब्रेकिंग
गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन✦परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन✦परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी

Bihar News : नवादा में काल बनकर आया बुधवार! दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 3 घायल

नवादा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। NH-20 पर कार डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की जान गई, जबकि माया बिगहा में बाइक-रोड रोलर की टक्कर में एक महिला की मौत हुई।

Bihar News : नवादा में काल बनकर आया बुधवार! दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 3 घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : नवादा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों घटनाओं की सूचना संबंधित थानों की पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।


पहली घटना एनएच-20 फोरलेन पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के समीप हुई। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक महिला और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग बोकारो से श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पटना जा रहे थे। इसी दौरान केंदुआ गांव के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बोकारो निवासी पप्पू साहू की पत्नी रूपा देवी और भन्नी साव के पुत्र लाल बाबू साव की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है।


वहीं, दूसरी सड़क दुर्घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव के समीप हुई। यहां बाइक की रोड रोलर से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सास की मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


मृतका की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के डोमन बिगहा गांव निवासी स्वर्गीय राधे गिरी की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया है। एक ही दिन में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत से इलाके में भी शोक का माहौल है। पुलिस दोनों घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।