ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की ठोकर से मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

SITAMARHI : इस वक़्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोगों ने दो घंट

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की ठोकर से मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक़्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक सड़क जामकर खूब बवाल काटा. बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. 


मामला पुपरी-सीतामढ़ी रोड के नगर थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक का है जहां सुबह-सवेरे स्कॉर्पियो की ठोकर से मां और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान भूपभैरो की महिला मुंद्रिका देवी और उसके पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे और बेटी को लेकर डॉक्टर के पास जा रही थी तभी यह हादसा हुआ. 


हादसे में जहां मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. मौका पाकर स्कोर्पियो पुपरी की ओर भाग निकला. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुपरी-सीतामढ़ी पथ को जाम कर दिया. नगर थाना पुलिस व डुमरा BDO ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया और तत्काल पीड़ितों को 20 हजार रुपए देकर सड़क जाम समाप्त करवाया.