ब्रेकिंग
सबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशन

सीतामढ़ी में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SITAMARHI: बिहार में लूट की घटनाएं तेज हो गयी है। शेखपुरा, मुंगेर, बेगूसराय के बाद अब सीतामढ़ी में अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी सेंटर के मालिक को निशाना बनाया है। उ

सीतामढ़ी में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में लूट की घटनाएं तेज हो गयी है। शेखपुरा, मुंगेर, बेगूसराय के बाद अब सीतामढ़ी में अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी सेंटर के मालिक को निशाना बनाया है। उनसे हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना सीतामढ़ी के बथनाहा-प्रखंड क्षेत्र के बथनाहा थाना क्षेत्र के मैबी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक सीएसपी केंद्र का है जहां के  संचालक से अज्ञात अपाचे सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने लगभग डेढ़ लाख का लूट कर फरार हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने सहियारा थाना व मेजरगंज थाना पुलिस की मदद से सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनीमंडल तक अपराधियों का पीछा किया। लेकिन अपराधी लूटे गए रुपये के साथ फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित सी एस पी संचालक पुरनहिया निवासी विजय कुमार मिश्रा के पुत्र मृत्युंजय मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन के 11 बजे के लगभग  दो अपाचे पर सवार चार युवक आये और रुपये वाले बैग से नोटों की गड्डी निकाला। 


सीएसपी संचालक मृत्युंजय द्वारा विरोध करने पर पिस्तौल निकाल कर गोली मारने का भय दिखाया। जिसके बाद मोटरसाइकिल से भाग निकले। जिसके स्थानीय लोग अपराधियों का अपनी - अपनी मोटरसाइकिल से भाग निकले। हालांकि स्थानीय लोगों ने सहियारा व मेजरगंज थाना पुलिस से सहयोग भी लिया। तब तक अपराधी पहुंच से दूर निकल गये थे। जिसके बाद सूचना पर बथनाहा बथनाहा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन किया। थानाध्यक्ष बथनाहा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा चुकी है, जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता