ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बिहार: BJP की सभा में नाश्ते की मची लूट, अफरा-तफरी का हो गया माहौल

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बीजेपी के उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की रैली के दौरान नाश्ते की लूट मच गई. इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया है. नाश्ता लेन

बिहार: BJP की सभा में नाश्ते की मची लूट, अफरा-तफरी का हो गया माहौल
Manish Kumar
2 मिनट

 SITAMARHI: सीतामढ़ी में बीजेपी के उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की रैली के दौरान नाश्ते की लूट मच गई. इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया है. नाश्ता लेने के लिए गाड़ी के उपर भी कार्यकर्ता चढ़ गए और लूटने लगे. इस दौरान पीएम मोदी की कोरोना को लेकर की गई अपील की बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर धज्जियां उड़ाई. ना किसी ने मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया. 

नामांकन के बाद सभा

सीतामढ़ी हवाई अड्डा में बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में राधा मोहन सिंह की रैली का आयोजन था. उसी दौरान नाश्ते को लेकर कार्यकर्ताओं में लूट मच गई. रीगा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद और बथनाहा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल राम का नामांकन था. इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में पहुंचे थे. 

पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

इस रैली को संबोधित करने राधामोहन सिंह आए थे. बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम के खत्म होने के बाद नाश्ता वितरण के दौरान एक प्लेट नाश्ते के लिए टूट पड़े और नाश्ते के गाड़ी पर चढ़कर हंगामा मचाने लगे. पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर करते हुए करते हुए नाश्ते के गाड़ी को जप्त कर लिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता