ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

सीतामढ़ी में आफत बनकर बरसे बादल, ठनका गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, 16 लोग झुलसे

सीतामढ़ी जिले में आकाशीय बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। सोनबरसा, बोखड़ा और परिहार प्रखंड में हुए इन हादसों के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।

बिहार न्यूज
सीतामढ़ी में आकाशीय बिजली का कहर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी: जिले में आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कुल 16 लोग झुलस गए। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।


 पहली घटना सोनबरसा प्रखंड की घुरघुरा हनुमाननगर पंचायत के हनुमाननगर गांव की है, जहां खेत में मूंग तोड़ने के दौरान  आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। घायलों में रेखा देवी (40), पूजा कुमारी (20), निशा कुमारी (18), सुभाष कुमार (13) और अनुष्का कुमारी (6) शामिल हैं। सभी राजेंद्र राउत के परिवार के सदस्य हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


दूसरी घटना बोखड़ा थाना क्षेत्र के बनौल गांव में हुई, जहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।


वहीं परिहार प्रखंड बेला थाना क्षेत्र के नरगा की जहा धान रोकने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गीता देवी (38), पति राजनारायण पासवान की मौत हो गई। इस हादसे में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में फूलो देवी, गीता देवी, मीना देवी, रिंकी पासवान, राजा राय, स्नेही राय, सोनमती देवी और राजनारायण राय शामिल हैं। सभी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।


लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। जिले में हुई इन घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों में मातम और दहशत का माहौल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता