ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज

सीतामढ़ी के नानपुर स्थित सरकारी स्कूल में गणपति पूजा के दौरान महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित और पूजा समिति व आर्केस्ट्रा संचालक समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और फर्स्ट बिहार पर खबर प्रकाशित किये जाने का बाद कार्रवाई की गयी है। नवयुवक गणपति पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, संबंधित आर्केस्ट्रा संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। वही संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


दरअसल सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के रायपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय का वीडियो सामने आया था। गणेश पूजा के मौके पर स्कूल के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डांस के लिए बार बालाओं को बुलाया गया था। इस दौरान मंच पर महिला डांसरों का कार्यक्रम कराया गया। सरकारी विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे थे।


लोगों का कहना था कि स्कूल परिसर में होने वाले किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षा के वातावरण का ध्यान रखा जाना चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गयी है। सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने SBLC उच्च विद्यालय (सरस्वती विद्या निकेतन), रायपुर, प्रखंड-नानपुर, जिला-सीतामढ़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगमोहन सहनी को सस्पेंड किया। उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई थी, लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापक ने शाम 6:00 बजे तक कोई प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, रून्नीसैदपुर का कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका जीवन निर्वहन भत्ता उपस्थिति विवरणी के आधार पर देया होगा। पत्र प्राप्त के साथ ही निर्धारित मुख्यालय पर योगदान देना सुनिश्चित करेगे। इस संबंध में श्री जगमोहन सहनी का आरोप-पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा।


वही सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुनेश कुमार ने नानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत की है। कहा है कि मैं मुनेश कुमार पिता स्व० एस०बी० तिवारी ग्राम चाणक्यपुरी थाना अहियापुर जिला मुजावर सुवर्तमाने प्रकार कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), के पद पर नानपुर में कार्यरत हैं तथा ग्राम रायपुर स्थित गणपति पूजा के शुभ अवसर पर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त हूँ तथा मेरे साथ स०अ०नि० अमलेश कुमार सिंह पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की भी तैनाती की गई है।


ग्राम रायपुर स्थित नवयुवक गणपति पूजा 2026 के शुभ अवसर पर गणपति पूजा 2026 को लेकर दिनांक 15.09.2026 से 21.09.2026 तक सिर्फ गणपति पूजा करने हेतु अनुमति दिया गया था जिसमें नवयुवक गणपति पूजा समिति रायपुर के लाईसेंसधारी बेचन बैठा पिता स्व० जटहू बैठा ग्राम रायपुर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी एवं उनके अन्य सदस्य तथा आकेस्ट्रा के सदस्य के द्वारा नाच प्रोग्राम एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र (लॉड स्पीकर) प्रयोग किया गया है, जो दिये गये लाईसेंस का पूर्णतः उल्लंघन हैं। 


पूजा समिति के सभी सदस्यों को बार-बार मौखिक रूप से भी मेरे द्वारा तथा साथ के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीगण द्वारा भी सिर्फ पूजा करने हेतु बोला गया था। परन्तु इनलोगों के द्वारा नियमों का पूर्णतः उल्लंघन किया गया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम के दौरान बहुत ही फुहर और अश्लील नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। इस घटना (लाईसेंस का पूर्णतः उल्लंघन और अश्लील नृत्य के आयोजन) की जानकारी मुझे एक वायरल विडियों के माध्यम से प्राप्त हुई है। साक्ष्य के तौर पर उक्त वायरल विडियों को इस प्राथमिकी के साथ संलग्न किया जा रहा है। अतः अनुरोध है कि नवयुवक गणपति पूजा समिति, रायपुर के लाईसेंसधारी बेचन बैठा पिता स्व० जटहू बैठा ग्राम रायपुर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी एवं उनके अन्य सदस्य तथा आकेस्ट्रा के सदस्य के विरुद्ध लाईसेंस का उल्लंघन, अश्लील डांस प्रोग्राम (अश्लील नृत्य) का आयोजन करनें तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का गलत प्रयोग करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कानूनी कार्रवाई करने की कृपा किया जाए।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता