ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: बहन की शादी से पहले पेड़ गिरने से भाई की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

सीतामढ़ी में बहन की शादी की तैयारियों के बीच 23 वर्षीय युवक की तेज आंधी में पेड़ गिरने से मौत हो गई। जिस घर में डोली उठनी थी, वहां अर्थी उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक हृदयविदारक हादसे ने खुशियों से भरे माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया। बहन की शादी की तैयारियों में जुटे युवक की तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 


घटना सीतामढ़ी जिले के बगाही स्थित हनुमान नगर वार्ड-7 की है। जहां गुरुवार को दिल को दहला देने वाली घटना ने खुशियों से भरे घर को पल भर में मातम में बदल दिया। 23 वर्षीय राहुल कुमार की मौत अचानक आई तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपनी बहन की शादी के लिए घर की तैयारियों में जुटे थे।


मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार शादी के लिए आवश्यक सामान लेने दुर्गा स्टील के समीप दही खरीदने गए थे। इसी दौरान तेज आंधी चली और एक पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शादी की रस्में पूरी होनी थीं और बहन की विदाई होनी थी, वहां अचानक मातम पसर गया।


इस दर्दनाक घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि जिस दिन बहन की डोली उठनी थी, उसी दिन भाई की अर्थी उठ गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई पेड़ और टहनियां गिर गईं, जिससे इस तरह की घटना हुई। प्रशासन से लोगों ने ऐसे मौसम में सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता