ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

शिक्षा संघ ने बुलाई आपातकालीन बैठक, अनट्रेंड टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए डेट बढ़ाने की मांग

PATNA : राज्य में शिक्षकों की स्थिति क्या है वह किसी से छुपी हुई नहीं है। यही कारण है कि राज्य के शिक्षक आए दिन अपनी किसी न किसी मांगों को लेकर बैठक और धरना करते रहते हैं। इस

 शिक्षा संघ ने बुलाई आपातकालीन बैठक, अनट्रेंड टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए डेट बढ़ाने की मांग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : राज्य में शिक्षकों की स्थिति क्या है वह किसी से छुपी हुई नहीं है। यही कारण है कि राज्य के शिक्षक आए दिन अपनी किसी न किसी मांगों को लेकर बैठक और धरना करते रहते हैं। इस बीच अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक पटना में शिक्षा संघ की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज बुलाई गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा संघ द्वारा रविवार यानी आज सभी जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में इस बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि, सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्य अपने इलाके के सांसद के माध्यम से पत्र लिखकर केंद्र सरकार से यह मांग करेंगे कि RTE की धारा 23 (2) के तहत अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए घोषित अंतिम तिथि यानी 31 मार्च 2019 को विस्तारित कर 31 मार्च 2023 किया जाए और NIOS के निदेशक से यह मांग की जाएगी एनआईओएस शिक्षकों के प्रमाण पत्र में पास करने तिथि को संशोधित कार्ड 22 मई 2019 के स्थान पर 31 मार्च 2019 किया जाए।


इसके बाद 20 फरवरी दिन सोमवार को संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राज के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पुनः सचिवालय और NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा करेगा और अब तक कि अद्धतन स्थिति का जायजा लेगा। 23 फरवरी दिन गुरुवार को पटना स्थित NIOS के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव करते हुए एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमे सभी जिले से अधिक से अधिक शिक्षक साथियों की उपस्थिति अपेक्षित है। इसी दिन पटना में आयोजित कार्यक्रम के बाद उसी स्थान पर उपस्थित सभी साथियों से व्यापक विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।


आपको बताते चलें कि, एनआईओएस से प्रशिक्षित शिक्षकों एंव किसी कारणवश 31 मार्च 2019 तक अप्रशिक्षित रह गए शिक्षक लगातार यह मांग कर रहे हैं कि, केंद्र सरकार अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए घोषित अंतिम तिथि यानी 31 मार्च 2019 को विस्तारित कर 31 मार्च 2023 किया जाए। इसके साथ ही एनआईओएस शिक्षकों के प्रमाण पत्र में पास करने तिथि को संशोधित कार्ड 22 मई 2019 के स्थान पर 31 मार्च 2019 किया जाए।