ब्रेकिंग
CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित

सुबह-सुबह मंडल कारा में DM और SP की छापेमारी, चारदीवारी के पास खोदी जमीन, मचा हड़कंप

NAWADA : बिहार के नवादा जिले के मंडल कारा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब डीएम और एसपी ने शनिवार की सुबह-सुबह नवादा के मंडल कारा के भीतर ताबड़तोड़ छापामारी की। यह छापे

सुबह-सुबह मंडल कारा में DM और SP की छापेमारी, चारदीवारी के पास खोदी जमीन, मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले के मंडल कारा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब डीएम और एसपी ने शनिवार की सुबह-सुबह नवादा के मंडल कारा के भीतर ताबड़तोड़ छापामारी की। यह छापेमारी गृह विभाग के आदेश पर की जाने की बातें कही जा रही है। मंडल कारा के सभी वार्ड को खुद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा व एसपी अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में पुलिस के अधिकारियों ने खंगाला। 


वहीं, पुलिस के द्वारा चाहरदीवारी के पास जमीन भी खोद कर देखा गया। सभी वार्डों के सभी जगह पर लगभग दो घंटे तक छापेमारी की गई, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। जेल की इस व्यवस्था से अधिकारी खुश दिखे। डीएम-एसपी पूरे लाव लश्कर के साथ मंडल कारा पहुंचे। 


बताया जा रहा है कि, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, सेल, जेल अस्पताल समेत पूरे परिसर में एक साथ टीम ने छापेमारी की। बंदियों के वार्ड को पूरी तरह से खंगाला गया। अन्य स्थानों पर गहन तलाशी ली गई। इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से मंडल कारा के भीतर चाहरदीवारी के पास जमीन भी खोद कर देखा गया। अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल की। 


उधर, डीएम-एसपी ने बंदियों से भी बातचीत की. उनसे जेल मैन्युअल के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान कई बंदियों ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि घर से भोजन मंगाने की सुविधा प्रदान की जाए। पूर्व में बंदियों को इस तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती थी। इस पर डीएम ने कहा नियमों का हवाला देते हुए कहा कि- इसका पालन करना होगा। मंडल कारा में जेल मैन्युअल के मुताबिक हर सुविधा दी जाएगी। नवादा की जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जेल सुपरिंटेंडेंट के द्वारा की गई है, जिसके कारण व्यवस्था बेहतर देखकर जिला अधिकारी भी काफी खुश हुए।