ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

शराबबंदी कानून को लेकर जनता CM का बनाती है मजाक, BJP नेता बोले... सरकार पस्त है प्रशासन मस्त है

PATNA: बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज 12 वीं बैठक है. आज के दिन सदन के अंदर मध निषेध और निबंधन विभाग का बजट अनुदान मांग पेश हो रहा है. वही शराबबंदी कानून को लेकर बीजेपी विधायक अखिलेंद्र ने कह कि इ

शराबबंदी कानून को लेकर जनता CM का बनाती है मजाक, BJP नेता बोले... सरकार पस्त है प्रशासन मस्त है
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज 12 वीं बैठक है. आज के दिन सदन के अंदर मध निषेध और निबंधन विभाग का बजट अनुदान मांग पेश हो रहा है. वही शराबबंदी कानून को लेकर बीजेपी विधायक अखिलेंद्र ने कह कि इस कानून में बिहार सरकार पूरी तरह फेल है शराब तो भगवान कि तरह है जो मिलता है जगह है लेकिन दीखता कही नहीं है. उन्होंने बताया कि गृह विभाग के आकड़े के अनुसार पूरे बिहार में जेल में कैदियों के रखने की जगह लगभग 57000 है. लेकिन आज शराब के कारण जेल के अंदर आज जेल 63000 से ज्यादा कैदी बंद है. जिसमें शराब की वजह से कुछ लोग जेल में बंद है. बिहार सरकार पूरी तरह से फेल है, यह दलितों के साथ अपमान है.


उन्होंने कहा कि अगर यह कानून नहीं सम्भल रहा है और जहरीले शराब पिलाकर लोगों को मार रहें है, तो शराब को फ्री कर दीजिए. उन्होंने कहा कि अगर पटना में कई जिला पार कर के शराब आ रहा है साफ तोर पर आपका प्रशासन और व्यवस्था फेल है. अगर प्रशासन के लोग ही शराब बेचने में मस्त है. सरकार पस्त है प्रशासन मस्त है.


जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी चाहती है कि बिहार में शराब कानून हट जानी चाहिए, इसपर उन्होंने कहा कि हमलोग इस कानून का समर्थन किया था लेकिन इस शर्त पर कि पूरी तरह से व्यवस्था हो. बिहार में शराबबंदी लागू हो लेकिन यह सुचारू रूप से चले भी. और कहा कि CM नीतीश कहते है बिहार में शराब कानून सफल है तो यह एक मजाक है. हमलोगों ने शराबबंदी कानून का समर्थन किया था लेकिन ये नहीं कहा था कि जहरीली शराब पी कर मरो.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता