ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Shivdeep Lande: क्या करने वाले हैं पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे? पटना में कल करेंगे बड़ा एलान

Shivdeep Lande: 2006 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे अब नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. अपने अगले कदम की जानकारी देने के लिए उन्होंने 28 फरवरी का दिन निर्धारित किया है.

Bihar News
शिवदीप लांडे पटना में करेंगे बड़ा एलान
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Shivdeep Lande: अच्छी खासी पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे चुके भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे अब नई पारी की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्होंने खुद इसके संकेत दे दिए थे।अब शिवदीप लांडे शुक्रवार को पटना में बड़ा एलान करने वाले हैं।


दरअसल, बिहार कैडर के IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लाण्डे ने 19 सितंबर 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दी थी। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने कोई खास वजह नहीं बताई थी। अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ कहा था कि वह आगे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि होगी।


पूर्णिया के IG रहते हुए शिवदीप लांडे ने जब इस्तीफा दिया तो बताया था कि निजी कारणों से वो यह कदम उठा रहे हैं। शिवदीप पांडे के इस्तीफा देने के बावजूद लंबे दिनों तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था लेकिन बीते 15 जनवरी को सुपरकॉप आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर किया था और राष्ट्रपति भवन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई थी।


इसके बाद शिवदीप लांडे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि, "वो तो खुशबू है हवाओ में मिल जायेगा" वर्दी एक युवा मन का सपना होता है, लेकिन इतनी सतत समर्पित सेवा के बाद चमड़ी ही वर्दी बन जाती है अब जनसदरण से जुड़ने के लिए uniform की जरूरत नहीं है। नौकरी से आगे निकल बिहार की आबोहवा में मिलने का वक्त आ गया है। कहानी का एक अंक संपन्न हुआ, दूसरे का आगाज़”.


शिवदीप लांडे अब आगे कौन सा कदम उठाने जा रहे हैं। इसकी जानकारी देने के लिए उन्होंने पटना में प्रेस वार्ता बुलाई है। 28 फरवरी को प्रेस के सामने वह अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। बिहार के सियासी गलियारे में इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि लांडे जल्द ही अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन यह सिर्फ कयास ही हैं। खुद शिवदीप लांडे 28 फरवरी को खुलासा करेंगे कि आगे वह क्या करने वाले हैं। पटना के ताज होटल में शाम चार बजे लांडे अपने अगले कदम का एलान करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें