ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

Bihar News: एक्सिस बैंक में लगी भीषण आग, सर्वर रूम के सभी सामान जले; कामकाज हुआ ठप

Bihar News: शिवहर के एक्सिस बैंक के सर्वर रूम में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. इस घटना के बाद बैंक का कामकाज ठप पड़ गया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: शिवहर जिला मुख्यालय स्थित एक्सिस बैंक में गुरूवार की सुबह अचानक आग लगने से लाखो रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है. बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण बैंक के सर्वर रूम में आग लगी है. जिससे कुछ देर के लिए बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था. 


आग लगने की सूचना मिलते ही बैंक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बैंक में लगे फायर सीज़र सिस्टम का उपयोग किया है. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है. समय रहते आग पर नियंत्रण होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. 


घटना की जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक नजीर अहमद ने बताया कि आग से केवल सर्वर रूम को नुकसान पहुंचा है. बैंक के अन्य हिस्सों में कोई क्षति नहीं हुई है. हालांकि सर्वर रूम में आग लगने के कारण बैंकिंग सिस्टम प्रभावित हुआ है. इसी कारण एहतियातन आज और कल बैंक का कामकाज पूरी तरह बंद रखा गया है. 


उन्होंने बताया कि मामले की सूचना तुरंत सर्वर वेंडर को दे दी गई है, जो मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गया है. ओर नगर थाना पुलिस भी जांच में जुट गई है. बैंक प्रबंधन का प्रयास है कि तकनीकी खामी को जल्द दूर कर ग्राहकों की सेवाएं शीघ्र बहाल की जाएं. घटना के बाद बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है. बैंक प्रशासन ने ग्राहकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता