ब्रेकिंग
बिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहाराबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारा

BETTIAH: दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा गया, बैटरी चोरी का आरोप, वीडियो वायरल

पश्चिम चंपारण के शिकारपुर में बैटरी चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

बिहार
बैटरी चोर की पिटाई का वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों पर बैटरी चोरी करने का आरोप लगाया है।


वीडियो शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडई चौक का बताया जा रहा है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि दोनों युवकों को पेड़ से बांधकर कुछ लोग पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, घटना किस दिन की है और इसमें शामिल लोगों की पहचान क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक किसी वाहन की बैटरी चोरी के शक में पकड़े गए थे।


वीडियो के सामने आने के बाद शिकारपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।