ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, नाराज छात्राओं ने कलेक्ट्रेट को घेरा; लगाए यह गंभीर आरोप

Bihar School News: शिवहर के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने एक शिक्षक पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए समाहरणालय का घेराव किया। प्रशासन ने कार्रवाई और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Bihar School News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: शिवहर में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं और उनके अभिभावक शुक्रवार को समाहरणालय परिसर पहुंचे और विद्यालय के एक शिक्षक पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। आक्रोशित छात्राओं और अभिभावकों ने समाहरणालय का घेराव कर आरोपित शिक्षक के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।


छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में अन्य शिक्षकों से सहयोग मांगा तो उन्हें कोई मदद नहीं मिली, जिससे मजबूर होकर वे न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।


मामले की जानकारी मिलते ही डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित छात्राओं और अभिभावकों को समझाया और आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है तथा शीघ्र ही आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया जाएगा।


वहीं कई अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय, जिसे मंदिर के समान माना जाता है, वहां छात्राओं के साथ इस तरह का घिनौना व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपित शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।


छात्राओं ने एसडीएम और एसडीपीओ को विद्यालय में हो रही कथित अनियमितताओं की भी जानकारी दी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शिवहर नगर थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, महिला थाना अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और लोगों को शांत कराने में जुटा रहा।


एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय लौटकर परीक्षा में शामिल होने की अपील की और आश्वस्त किया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता