ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

KK पाठक की कार्रवाई: स्कूल से गायब प्राचार्य का वेतन रोका, बंद कंप्यूटर देख एजेंसी पर एक लाख का जुर्माना

SHEOHAR: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक आज शिवहर पहुंचे। जहां उन्होंने एक दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर डीएम पंकज कुमार, एसडीम अफाक अहमद, डीईओ ओमप्रकाश समेत

KK पाठक की कार्रवाई: स्कूल से गायब प्राचार्य का वेतन रोका, बंद कंप्यूटर देख एजेंसी पर एक लाख का जुर्माना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक आज शिवहर पहुंचे। जहां उन्होंने एक दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर डीएम पंकज कुमार, एसडीम अफाक अहमद, डीईओ ओमप्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। बता दें की शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहे हैं। उनके काम करने के अंदाज भी अलग है जो इन दिनों सुर्खियों में है। 


इसी क्रम में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शिवहर पहुंचे जहां उन्होंने अचानक राजकीय उत्क्रमित उत्तर माध्यमिक विद्यालय धनकोल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक विद्यालय में मौजूद नहीं थे तो कार्रवाई करते हुए उनका वेतन ही रोक दिया। जिसके बाद केके पाठक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरौली पहुंचे जहां कंप्यूटर क्लास रूम में पहुंचकर बच्चों से सवाल जवाब किया. इस दौरान कंप्यूटर रूम में एक कंप्यूटर को बंद पाया गया।


जिसके बाद केके पाठक ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर के एजेंसी पर एक लाख रुपया का जुर्माना कर दिया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निरीक्षण से पूरे शिवहर जिला के विद्यालय में हड़कंप मचा रहा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक विद्यालय से लेकर डीआरसीसी भवन और डायट भवन का भी निरीक्षण किया जहां परीक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक ने फूलों की बारिश कर उनका जोरदार स्वागत किया।