ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

शिवहर में फिर रौद्र रूप धारण किया बागमती, खतरे के निशान को किया पार, मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

SHEOHAR: नेपाल के तराई क्षेत्र और सीमांचल में हो रही लगातार बारिश के कारण एक बार फिर बागमती नदी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण शिवहर जिले में बाढ़ का

शिवहर में फिर रौद्र रूप धारण किया बागमती, खतरे के निशान को किया पार, मंडराने लगा बाढ़ का खतरा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: नेपाल के तराई क्षेत्र और सीमांचल में हो रही लगातार बारिश के कारण एक बार फिर बागमती नदी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण शिवहर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. शिवहर के नरकटिया गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। वहीं, शिवहर-मोतिहारी एसएच-54 पर पानी का तेज बहाव होने लगा है। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।


बेलवा और नरकटिया के निचले इलाकों में पानी का बहाव होने लगा है. आपको बता दे बागमती नदी पिछले 6 दिन से खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही थी कल सिर्फ खतरे के निशान से नीचे आई थी और आज फिर सुबह से जलस्तर में वृद्धि जारी वही देर शाम होते हुए बागमती नदी एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।


 रात 09 बजे बागमती नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. वहीं जिलाधिकारी रामशंकर ने बताया है शाम में बागमती नदी खतरे के निशान को पार कर गया है. सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड़ में रहने का निर्देश दिया गया और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही और तटबंध की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. जिले के सभी अधिकारियों को बाढ़ के मद्देनजर छुट्टी को रद्द कर दिया गया है साथ ही आसपास के लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है. फिलहाल बागमती नदी का जलस्तर में वृद्धि जारी है.

संबंधित खबरें