ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

शिवहर में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहाना

SHEOHAR: प्रचंड गर्मी से जूझ रहे शिवहर के लोगों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। शिवहर में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में ही चारों ओर अंधेरा छा गया। इस दौरान तेज आंधी

शिवहर में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: प्रचंड गर्मी से जूझ रहे शिवहर के लोगों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। शिवहर में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में ही चारों ओर अंधेरा छा गया। इस दौरान तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। 


शिवहर जिला पिछले दो महीने से भीषण गर्मी के चपेट में था।  शिवहर जिले का तापमान 45℃ तक पहुँच गया था। जिससे लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था। आज दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। देखते ही देखते पूरे जिले में अंधेरा छा गया। काला घना बादल छाने से दिन में रात जैसा नजारा हो गया। 


सड़क पर वाहन चालक गाड़ी की लाइट जलाकर चलने लगे। जिले में सभी कार्यालय में दिन में ही लाइट जलाकर काम किया जाने लगा। मौसम के अचानक करवट लेने के बाद जिला में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।


 एक घण्टा की तेज बारिश से तापमान में 3℃ से 4℃ तक गिरावट दर्ज की गयी है। एक घंटे की हुई बारिश में जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वही दूसरी ओर किसान को फायदा पहुंचा है। बारिश से आम व लीची के फसल को फायदा पहुँचा है। लगातार भीषण गर्मी से जूझ रहे जिले में आज की बारिश वरदान साबित हुई है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्टशिवहर में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहाना


शिवहर में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी बारिश से मौसम हुआ सुहाना

टैग्स