ब्रेकिंग
बिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीरमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उताराबिहार में बनने जा रहा है 3,700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 336 KM की सड़क बदल देगी 13 जिलों की तस्वीरमुकेश सहनी समेत VIP नेताओं पर FIR के बाद सियासी घमासान, पार्टी ने यूपी सरकार पर उठाए सवालपटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद वाटर कैनन का इस्तेमालबिहार की छात्रा रागिनी ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हुआ विशेष रक्षाबंधन समारोहबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: बुजुर्ग दंपती की चाकू गोदकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मौत के घाट उतारा

शिवहर में गैंगवार की आहट: गोली मारकर गुड्डू ठाकुर की हत्या, एक घायल

शिवहर के पुरनहिया गांव में फिर गैंगवार की आशंका बढ़ी। दोस्तियां वार्ड 8 में बदमाशों ने गुड्डू ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिहार
इलाके में दहशत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: कई सालों बाद एक फिर फिर शिवहर में गैंगवार की संभावना बढ़ गयी है. आज हुई हत्या से पुरनहिया के दोस्तियां फिर से दहल गया है. आज जिस गांव घटना हुआ है वो गांव में कभी गेंगेस्टर संतोष झा का तूतू बोलता था. स्थानीय लोग और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरनहिया में एक बार फिर गैंगवार छिड़ने की संभावना बढ़ गयी है.


 गेंगेस्टर सन्तोष झा के सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में हत्या होने के बाद कई सालों से पुरनहिया गांव में सामान्य ज़िन्दगी पटरी पर लौट रही थी कि आज फिर सन्तोष झा के घर पास एक बार बन्दूक गरजा है. ओर गुड्डू ठाकुर को सीने में चार गोली मारकर हत्या कर दिया गया है. जिसके बाद पूरा गांव में दहशत का माहौल है. पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां वार्ड आठ में अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में एक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. 


मृतक की पहचान दोस्तियां गांव निवासी देवनारायण ठाकुर के पुत्र रणधीर ठाकुर उर्फ गुड्डू ठाकुर (32 ) के रूप में की गई है. जबकि जख्मी दोस्तियां वार्ड आठ के वार्ड सदस्य  लालकृष्ण झा का इलाज सीतामढ़ी के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. जो अब खतरे से बाहर पुलिस बता रही है. सूचना के बाद एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर एसटीएफ भी जांच में जुट गई है. 


बताया गया है कि दो अपराधी पैदल ही आया था और गोली मारकर पैदल ही भाग निकला है. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है. इसी क्रम में वहां से गुजर रहे लालकृष्ण झा को भी गोली लग गई. शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए. कुछ देर तक गांव में सन्नाटा पसरा रहा. बाद मे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों को इलाज के लिए सीतामढ़ी ले गए. लेकिन रास्ते में ही गुड्डू की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में आक्रोश है. दहशत की वजह से कोई कुछ भी बताते से परहेज कर रहा हैं. 


बताते चले कि दोस्तियां गांव के जिस वार्ड आठ में यह वारदात हुई है वह पूर्व नक्सली नेता गौरीशंकर झा और संतोष झा का गांव है. ऐसे में लोग इसे गैंगवार बता रहे हैं. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में दो लोग जख्मी हुए है. इनमें एक की मौत हो गई है. दूसरे का इलाज चल रहा है. एसपी ने बताया कि बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया कि वारदात की जांच की जा रही है।

शिवहर, समीर कुमार झा

टैग्स