ब्रेकिंग
पटना में कैश वैन को लूटने की कोशिश नाकाम, हथियार समेत अपराधी गिरफ्तारSSC GD परीक्षा रद्द होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर किया भारी बवालघर में घुसकर पेड़ा खाया, पानी पिया फिर जेवर और रुपये कर दिये साफ, पटना में चोरों का आतंकबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: आपसी विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, महिला समेत तीन घायलCM सम्राट टेंशन करेंगे दूर: आपका केस DC-AC-DCLR और CO कोर्ट में है 'लंबित' तो तुरंत होगा निबटारा, सहयोग शिविर में ही अधिकारी देंगे जानकारी...पटना में कैश वैन को लूटने की कोशिश नाकाम, हथियार समेत अपराधी गिरफ्तारSSC GD परीक्षा रद्द होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर किया भारी बवालघर में घुसकर पेड़ा खाया, पानी पिया फिर जेवर और रुपये कर दिये साफ, पटना में चोरों का आतंकबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: आपसी विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या, महिला समेत तीन घायलCM सम्राट टेंशन करेंगे दूर: आपका केस DC-AC-DCLR और CO कोर्ट में है 'लंबित' तो तुरंत होगा निबटारा, सहयोग शिविर में ही अधिकारी देंगे जानकारी...

Bihar News: मां ने मोबाइल पर बात करने से रोका तो बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

SDPO सुशील कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। मोबाइल पर बात करने से मां ने मना किया तब बेटी ने बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

BIHAR POLICE
इलाके में सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने जब नाबालिग बेटी को मोबाइल पर बात करने से रोका तो उसने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


घटना शिवहर जिला के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही जगदीश की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिग बेटी अक्सर मोबाइल पर बातें करती रहती थी। जब उसकी मां ने नाबालिग बेटी को फोन पर बात करने से मना किया तो यह बेटी को नागवार गुजरा और उसने बिना सोचे समझे बड़ा कदम उठा लिया। 


महिला की नाबालिग बेटी ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। बेटी के इस कदम से मां काफी सदमें में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह खुद को कोस रही है कि आखिर उसने बेटी को फोन पर बात करने से क्यों मना किया? यदि वो उसे फोन पर बात करने से मना नहीं करती तो आज शायद उसकी बिटिया जिंदा रहती। 


यह बात कह-कहकर मां बिलखकर रो रही है। वही इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीपीओ सुशील कुमार ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया है कि पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही जगदीश की घटना है। 


प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का है। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।


शिवहर, समीर कुमार झा


टैग्स