ब्रेकिंग
दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य

शिवहर से लापता 4 लड़कियां अंबाला कैंट से बरामद, तकनीकी जांच से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र से लापता हुईं चार बच्चियों को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला कैंट से सकुशल बरामद कर लिया। तकनीकी जांच, मानवीय सूचना तंत्र और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय से पुलिस को यह सफलता मिली।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR:शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहर गांव से लापता हुईं 4 लड़कियों को शिवहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंबाला कैंट से सकुशल बरामद किया है। इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।


 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28 सितंबर  को तरियानी थाना क्षेत्र के ग्राम कशाह से चार बच्चियों के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई.


 पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर मामले की गहनता से जांच शुरू की। मामले में तरियानी थाना कांड संख्या 285/26 दर्ज कर अज्ञात के विरुद्ध अनुसंधान शुरू किया गया। चारों बच्चियों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर लगातार कार्रवाई की। 


वही अनुसंधान के दौरान प्राप्त तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने अंबाला कैंट स्थित रेलवे पुलिस से समन्वय स्थापित किया। संयुक्त प्रयास और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप चारों लापता लड़कियों को अंबाला कैंट से सकुशल बरामद कर लिया गया। 


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की बरामदगी में तकनीकी अनुसंधान, मानवीय सूचना तंत्र और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


शिवहर, समीर कुमार झा