ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अजब प्रेम की गजब कहानी : परदेस जा रहे प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका : दोनों को साथ देख लड़की के भाई ने करवा दी शादी

SHEOHAR : परदेस जा के परदेसिया...भूल न जाना पिया...हिन्दी फिल्म का यह गाना आपने जरूर सुना होगा। शायद यही गाना एक प्रेमिका परदेस जा रहे अपने प्रेमी से मिलकर गुनगुनाता चाहती थी।

अजब प्रेम की गजब कहानी : परदेस जा रहे प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका : दोनों को साथ देख लड़की के भाई ने करवा दी शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR : परदेस जा के परदेसिया...भूल न जाना पिया...हिन्दी फिल्म का यह गाना आपने जरूर सुना होगा। शायद यही गाना एक प्रेमिका परदेस जा रहे अपने प्रेमी से मिलकर गुनगुनाता चाहती थी। वह अपने प्रेमी से मिलने गयी थी, तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में चले गये। जहां बारिश छूटने तक दोनों रुके रहे। तभी लड़की का भाई अपनी बहन को ढुंढते हुए वहां से गुजरता है और उसकी नजर दोनों पर पड़ जाती है। जिसके बाद दोनों को पकड़कर भाई अपने साथ ले जाता है और मंदिर में दोनों की शादी रचा देता है। 


मामला शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थानाक्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत का है। जहां एक लड़का कमाने के लिए घर से बाहर जा रहा था। सोचा कि बाहर जाने से पहले अपनी प्रेमिका से एक बार मिल लेते हैं। लड़के ने तुरंत प्रेमिका को फोन लगा दिया। दोनों के बीच घंटों बातचीत हुई। जिसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। लड़की ने कहा कि जहांगीरपुर आ जाओ, हम वही मिल लेते हैं। फिर क्या था, प्यार में तो लोग सात समंदर पार कर जाते है। यहां तो सिर्फ एक पंचायत पार करना था। लड़का जहांगीरपुर पहुंचा तो लड़की भी घर से बाहर निकलकर जहांगीरपुर की सड़क पर आ गयी। 


लड़की कहने लगी आप बाहर जाएंगे तो हम कैसे रहेंगे। दोनों मिल ही रहे थे कि अचानक खुदा भी मेहरबान हो गया और तेज हवा के साथ बारिश फिल्मी स्टाइल में होने लगी। फिर क्या था! बारिश को देख दोनों सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में चले गए। बारिश काफी देर तक होती रही। दोनों अंदर ही छुपे रहे। काफी देर जब लड़की घर नही पहुँची तो उसका भाई बारिश में ही उसे खोजने निकल पड़ा। संयोगवश उसी रास्ते से लड़की का भाई गुजर रहा था। 


उसने दोनों को इश्क लड़ाते पकड़ लिया। इसके बाद फिर क्या था। भाई दोनों को मंदिर ले गया और उनकी शादी करवा दी। लड़का काल्पनिक नाम (अभिषेक कुमार) ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका काल्पनिक नाम (पूजा कुमारी) के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग में है। वहीं जैसे ही दोनों की शादी हुई, यह बात जंगल की आग की तरफ फैल गई और गांव के चौकीदार दोनों को थाना ले आया। अब दोनों परिवारों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। दोनों ने बताया है कि हम दोनों इस शादी से खुश हैं और हम साथ रहना चाहते हैं।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स