ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

'गोरे रंग पर न इतना गुमान कर ...,' जयमाला के बाद इस वजह से दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वापस लौटाई बारात

SHIVHAR : आपने बॉलीवुड का यह गाना कभी न कभी जरूर सुना होगा कि - गोरे रंग पर न इतना गुमान कर, गोरा रंग तो एक दिल डल जाएगा ... और अब यह लाइन बिहार में शादी समारोह के दौरान सच हो

'गोरे रंग पर न इतना गुमान कर ...,' जयमाला के बाद इस वजह से दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वापस लौटाई बारात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SHIVHAR : आपने बॉलीवुड का यह गाना कभी न कभी जरूर सुना होगा कि - गोरे रंग पर न इतना गुमान कर, गोरा रंग तो एक दिल डल जाएगा ... और अब यह लाइन बिहार में शादी समारोह के दौरान सच होता नजर आया। जहां दुल्हन ने जयमाल स्टेज से बारात को इस वजह से लौटा दिया क्योंकि दूल्हे का सेहरा तो सुहाना लग रहा था लेकिन उसका रंग गोरा न होकर काला था और यह बात दुल्हन को रास नहीं आई और उसके बाद आए हम बाराती बारात लेकर तो हुआ लेकिन जाएंगे दुल्हन को साथ लेकर यह पूरा नहीं हो सका। 


दरअसल, शिवहर जिला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दिल के अरमा आंसुओ में बह गए....  और दूल्हे का रूप खड़े युवक का रंग काला होने के बाद दुल्हन को इस कदर गुस्सा आया कि उसने जयमाल के बाद शादी से इंकार कर दिया और दरवाजे से बारात लौटा दिया। यह मामला शिवहर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर प्रखंड के एक गांव में बीती रात डुमरी कटसरी प्रखंड से बारात आई थी। जहां गाजे -बाजे के साथबरात का स्वागत किया गया। शादी का माहौल होने की वजह से सभी के चेहरों पर खुशियां थी। उसके बाद शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ, दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ जयमाल स्टेज पर आई, जहां दूल्हा पहले से इंतजार कर रहा था। उसके बाद जयमाल का कार्यक्रम पूरा हुआ। लेकिन, इसी दौरान एक और रोचक वाकया हुआ। जब जयमाल के बाद दुल्हन से यह कहा कि - लड़का काला है और मैं उससे शादी नहीं करूंगी। 


उधर, लड़की के इस बात पर स्वजन में लड़की को काफी मनाने की कोशिश भी की लेकिन लड़की नहीं मानी तो आखिरकार परिवार वाले हार मान गए। उसके बादआधी रात बगैर विवाह दूल्हे के साथ बाराती को वापस लौटना पड़ी। लड़की की शादी से इनकार और बारात लौटने की घटना सुर्खियों में आ रही है. पहले तो वर और वधू पक्ष कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। बाद में दूल्हा ने खुद पूरी बात बताई। 


समीर कुमार झा की रिपोर्ट