ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

दो बाइक की टक्कर में एक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHEOHAR: शिवहर में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव की है। जहां दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार बुरी

दो बाइक की टक्कर में एक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव की है। जहां दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल शिवहर ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सिंगाही गांव निवासी झापड़ सहनी के 36 वर्षीय पुत्र राम मनोज सहनी के रूप में हुई है। वही दूसरा बाइक सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेजा। पिपराही थाना के महिला दारोगा अनामिका कुमारी ने बताया कि घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बाइक को जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। बता दें कि मृतक अपने पीछे चार मासूम को छोड़ गये हैं। जिसमें तीन पुत्र और एक  पुत्री है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट