ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या, रुपए लेनदेन के विवाद में वारदात को दिया अंजाम

SHIVHAR : लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही अपराधियों का तांडव तेज हो गया है। एक बार फिर अपराधी हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। ऐसे में ताजा मामला शिवहर का है जहां बदमशो

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या, रुपए लेनदेन के विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SHIVHAR : लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही अपराधियों का तांडव तेज हो गया है। एक बार फिर अपराधी हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। ऐसे में ताजा मामला शिवहर का है जहां बदमशों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। 


बिहार के शिवहर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है।  जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस शख्स की पहचान पूरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी वार्ड नंबर 2 निवासी श्याम नंदन साह के 65 वर्षीय पुत्र गोपाल साह के रूप में हुई है। हत्या को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बसंत पट्टी से चिरैया जाने वाले रास्ते पर पश्चिम, तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर 65 वर्षीय गोपाल साह की हत्या कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गस्ती के दौरान सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे जहां पर एक शख्स गिरा हुआ मिला। उसे सीने में तीन गोली मारी गई थी। शख्स को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। 


इस मामले में पूरनहिया थानाध्यक्ष ने बताया कि गस्ती के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की एक शख्स को गोली लगी है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि बदमाशों ने बुजुर्ग को तीन गोली मारी है। उसे अस्पताल भेजा गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या किसने की इसकी जांच की जा रही है। 


उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि मृतक सूद-ब्याज पर पैसा लगाया करता था। आशंका जताई जा रही है कि पैसे के लेन-देन को लेकर ही बदमाशों ने शख्स की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।