ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime: शिवहर में 18 लाख की डैकती, घरवालों को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

SHEOHAR: शिवहर में भीषण डकैती की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने घर के सदस्यों को बंधक बना लिया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। <

Bihar Crime: शिवहर में 18 लाख की डैकती, घरवालों को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में भीषण डकैती की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने घर के सदस्यों को बंधक बना लिया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 


बदमाशों ने 18 लाख रुपये की डकैती की। घर के सदस्यों ने जब इसका विरोध किया तब मारपीट भी की गयी। भीषण डकैती की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के मरहल्ला गांव के वार्ड संख्या 10 की है। 


इस घटना के बाद पूरा परिवार काफी सदमें में हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घर के मालिक राकेश साह ने बताया कि बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने पति-पत्नी को एक कमरे में बंधक बना लिया और डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने घर में रखे दस लाख रुपये नगद और कीमती गहने अपने साथ ले गये। 


फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक मामले का उद्भेदन नहीं हो पाया है और ना ही अब तक किसी की गिरफ्तारी हो पाई है। पीड़ित परिवार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि कब तक पुलिस डकैती कांड का खुलासा कर पाती है।