ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बैंक बंद होने के बाद अचानक बज उठा PNB का सायरन, पुलिस महकमें में मच गया हड़कंप

SEOHAR: शिवहर के पुलिस महकमें में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जहां बैंक बंद होने के बाद शाम 6 बजे बैंक के भीतर लगा सायरन बजने लगा। बैंक का सायरन बजते ही मौके पर पुलिस टीम पह

बिहार: बैंक बंद होने के बाद अचानक बज उठा PNB का सायरन, पुलिस महकमें में मच गया हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर के पुलिस महकमें में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जहां बैंक बंद होने के बाद शाम 6 बजे बैंक के भीतर लगा सायरन बजने लगा। बैंक का सायरन बजते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान बड़े खतरे की आशंका से अफरा-तफरी मची रही।


दरअसल, शुक्रवार की शाम तकरीबन 6 बजे के आसपास शिवहर के सबसे वीआईपी इलाका जिला गेट के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बैंक बंद होने के बाद अचानक बैंक का सायरन बजने लगने लगा। बैंक का सायरन बजते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गस्ती के टीम और नगर थाना पुलिस पहुंचकर बैंक के बाहर मोर्चा संभाल लिया।


बैंक का सायरल लगातार बजता ही जा रहा था। पुलिस ने तुरंत बैंक मैनेजर को कॉल कर बुलाया। जब बैंक का ताला खोलकर पुलिस अंदर पहुंची तो पता चला कि बिजली का शॉर्ट सर्किट के कारण सायरन बजने लगा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों और बैंककर्मियों ने राहत की सांस ली।


पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने बताया कि आज ही बैंक में सायरन के मेंटेनेंस का काम कराया गया था। काम कुछ अधूरा रह गया था। जिसके कारण बैंक बंद होने के बाद अचानक सायरन अपने आप बजने लगा। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण ही सायरन बजने लगा हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा