ब्रेकिंग
ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज

बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य उतारेंगे निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी, सनातनी राजनीति का किया शंखनाद

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद करते हुए घोषणा की कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ेंगे।

बिहार
शंकराचार्य ने की घोषणा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद कर दिया है. वही गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली है. बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों प्रत्याशी उतारेंगे. जो गौ भक्त लड़ेंगे. वही शंकराचार्य गौ भक्तों का चुनाव प्रचार भी करेंगे।


उन्होंने सनातनी हिन्दुओं से कहा कि सभी लोग गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तो के लिए मतदान की अपील किया जाए. एक सभा को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है. 


उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों. शंकराचार्य जी ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया. इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है.


 शंकराचार्य जी ने यह भी घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं. परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से परिपूर्ण रहा. भक्तों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया है.

शिवहर, समीर कुमार झा

टैग्स