ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: अलाव तापने के दौरान घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; मौके पर मची अफरा-तफरी

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां अलाव तापने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस दौर

बिहार: अलाव तापने के दौरान घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां अलाव तापने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस दौरान घर में रखे करीब 47 हजार कैश समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।


दरअसल, पिपराही प्रखंड क्षेत्र के कुआमा गांव निवासी विजय कुमार के घर में रविवार की सुबह अलाव तापने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में घर में रखें 47 हजार कैश, कपड़े, गहने और फर्नीचर समेत अनाज और जरूरी कागजात जल कर राख हो गए। ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरा घर और घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए थे। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने अग्नि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। 

टैग्स