ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालक : शिवहर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज

SHEOHAR : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एम्बुलेंस चालक : शिवहर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से हैं नाराज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR : तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज एंबुलेंसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) 102 एंबुलेंस के कर्मियों ने एक बैठक कर सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इन सभी एम्बुलेंस कर्मियों को पिछले तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर ये लोग नाराज हैं। गुरुवार से सभी एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।


इस दौरान अब रेफर होने वाले मरीजों का क्या होगा? एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीज और उनके परिजन खासे परेशान हैं। एंबुलेंस कर्मियों ने इससे पूर्व सिविल सर्जन सह- सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वेतन का  शीघ्र भुगतान किया जाए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 


102 एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि मार्च, अप्रैल और मई महीने का वेतन कंपनी ने अभी तक नहीं दिया है। जिसके कारण सभी कर्मियों का हाल बुरा है। इनके घरों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। 


102 एंबुलेंस एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने बताया कि सिविल सर्जन से अनुरोध किया गया था कि 11 जून तक उनके बकाए वेतन का भुगतान नहीं हुआ तब 13 जून से वे सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हमारी बातें नहीं सुनी गई और हम लोग मजबूरन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से रेफर होने वाले मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। जिससे शिवहर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट..

टैग्स