ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम

शिवहर में मुहर्रम अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और मारपीट में 15 घायल, 75 लोगों पर FIR दर्ज

शिवहर में मुहर्रम अखाड़ों की प्रैक्टिस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी और मारपीट में 10 से 15 लोग घायल हुए। पुलिस ने 45 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में मुहर्रम की तैयारी को लेकर निकले अखाड़ों के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई. घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना है. 


मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे शहर के अलग-अलग अखाड़े प्रैक्टिस और जुलूस की तैयारी को लेकर निकले थे. इसी दौरान थाना रोड स्थित गुप्ता मेडिकल के पास अखाड़ों के क्रॉसिंग और पास देने को लेकर विवाद शुरू हो गया. हालांकि वहां मामला शांत करा दिया गया. लेकिन कुछ देर बाद गांधी चौक के समीप दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए.


बताया जा रहा है कि विवाद वार्ड नंबर-7 के इस्लामिया अखाड़ा और वार्ड नंबर-8 के मंसूरी अखाड़ा के बीच हुआ। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थर भी फेंके जाने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान करीब 150 से 200 लोग मौजूद थे और लगभग एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. इस मामले में दोनों अखाड़ों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं.


 इस्लामिया अखाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शमीम राज ने बताया कि उनके अखाड़े के निकलने का समय निर्धारित था और क्रॉसिंग के दौरान अनुमति लेने की परंपरा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंसूरि अखाड़ा की ओर से पहले लाठी-डंडा चलाया गया. उन्होंने कहा कि बाद में गांधी चौक के पास फिर विवाद बढ़ा और ईंट-पत्थर व अन्य सामान फेंके गए, जिसमें उनके पक्ष के कई लोग घायल हुए।


वहीं, मंसूरिया अखाड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद दाऊद ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका अखाड़ा शांतिपूर्ण तरीके से जा रहा थाउन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिया अखाड़ा के कुछ लोग लाठी लहराते हुए निकल रहे थे, जिससे उनके लोगों को चोट लगी। उन्होंने बताया कि छोटी मस्जिद के पास विवाद शांत हो गया था, लेकिन गांधी चौक के पास दोबारा मामला बढ़ गया, जिसमें उनके पक्ष के करीब छह लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। 


मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि सुबह अखाड़े की प्रैक्टिस के दौरान यह घटना हुई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. नगर थाना प्रभारी रविन्द्र पाल ने बताया कि दोनों पक्ष मिलाकर लगभग 45 नामजद व 30 अज्ञात पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।