ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हॉस्पिटल से दिनदहाड़े नवजात की चोरी, शातिर महिला पिता को दिखाने के बहाने लेकर हो गई फरार

SHEKHPURA: सदर अस्पताल में दिनदहाड़े वार्ड से एक नवजात को चुरा लिया गया. बच्चा चोरी के बाद सदर अस्पताल में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में ही मौजूद परिजन बच्चा चोर की तलाश में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SHEKHPURA:  सदर अस्पताल में दिनदहाड़े वार्ड से एक नवजात को चुरा लिया गया. बच्चा चोरी के बाद सदर अस्पताल में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में ही मौजूद परिजन बच्चा चोर की तलाश में जुट गए. घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची.

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात महिला मुंह में मास्क लगाकर पीड़िता के पास पहुंची और पिता को बच्चा दिखाने के नाम पर मां की गोद से बच्चे को ले लिया. चुराने वाली महिला ने नवजात को इसकी मां से यह कहकर लिया कि बच्चा को इसके पिता को दिखाना है और नवजात को लेकर फरार हो गयी.

नवजात की चोरी के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. मौके पर पहुची नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के फुटेज को खंगाला गया है. जिसमे एक महिला मुंह ढके हुए बच्चा ले जाते दिख रही है. इस फुटेज के सहारे महिला चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rohit Sinha

FirstBihar संवाददाता