ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

BIHAR NEWS : सरस्वती पूजा कार्यक्रम में हंगामा, फेमस डांसरों के प्रोग्राम में जमकर चले जूते-चप्पल

BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर में सरस्वती पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी के मशहूर डांसरों के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां सरस्वती पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी के मशहूर डांसरों के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। यहां फरमाइशी गीत पर डांस नहीं करने को लेकर जमकर जूते-चप्पल चलने लगें। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के बिथान थाना के सोहमा में सरस्वती पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी के मशहूर डांसरों के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं दर्शकों ने फरमाइशी गीत पर डांस नहीं करने पर मंच पर जूते चप्पल फेंके। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।


बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भोजपुरी की प्रसिद्ध डांसर माही और मनीषा ने डांस किया था। आयोजकों का कहना है कि लोगों की भीड़ की वजह से कार्यक्रम को कुछ देर तक रोकना पड़ा। जबकि पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजकों व पुलिस की व्यवस्था में कमी के कारण हंगामा हुआ। 


इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम हुए कार्यक्रम में माही और मनीषा का डांस देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ जुटी ही थी। शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से चल रहा था। कुछ देर बाद कुछ दर्शकों ने फरमाइशी गीत पर डांस करने की मांग शुरू की। दर्शकों की मांग पर कलाकारों ने कई फरमाइशी गीत पर डांस भी किया। लेकिन फरमाइश बढ़ने पर कलाकारों ने कुछ गीतों को टाला जिससे नाराज होकर दर्शक हंगामा करने के साथ मंच पर जूता-चप्पल फेंकने लगे।