ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

देवी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी लिखकर युवक ने किया सुसाइड, तलाकशुदा महिला के इश्क में था पागल

SHEKHPURA : पटना की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के प्यार में शेखपुरा का रहने वाला एक युवक ऐसा पड़ा की फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है,

देवी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी लिखकर युवक ने किया सुसाइड, तलाकशुदा महिला के इश्क में था पागल
Anamika
2 मिनट

SHEKHPURA : पटना की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के प्यार में शेखपुरा का रहने वाला एक युवक ऐसा पड़ा की फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका को ठहराया है.

युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि 'मैं राहुल कुमार, आज मैं मरने जा रहा हूं. मेरी मौत का कारण सिर्फ और सिर्फ ... देवी है. मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. इसमें मेरे परिवार वालों का कोई दोष नहीं है.' 

राहुल का शव उसके कमरे में लटकता हुआ मिला है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

राहुल के चचेरे भाई विनय ने महिला पर यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. विनय ने बताया कि मृतक असम में एक होटल में रिसेप्शनिस्ट  था. इसी दौरान इसकी मुलाकात पटना की एक तलाकशुदा महिला से हुआ, जो होटल में अक्सर ठहरने जाती थी. राहुल और महिला दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया और प्रेम-प्रसंग चलने लगा. 

देवी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी लिखकर युवक ने किया सुसाइड, तलाकशुदा महिला के इश्क में था पागल

विनय ने बताया कि 3 साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था. महिला उसे अपने घर पर बुलाती थी और उसका यौन शोषण करने लगी थी. उसने फोटो दिखा कर राहुल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और शादी का दबाव बनाने लगी. इसका विरोध करने पर  उसने राहुल पर चोरी और दुष्कर्म का FIR दर्ज कराया था. जिस कारण से राहुल परेशान रहता था. इसी कारण उसने सुसाइड कर लिया.राहुल के सुसाइड से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.