ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शेखपुरा : इंटर की परीक्षा छोड़ शादी के लिए थाने पहुंची लड़की, बोली- सर मेरी शादी करा दो..

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामला तब प्रकाश में आया जब एक लड़की अपनी इंटर की परीक्षा छोड़कर थाने पहुंच गई। बरबीघा थाने में

शेखपुरा : इंटर की परीक्षा छोड़ शादी के लिए थाने पहुंची लड़की, बोली- सर मेरी शादी करा दो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से है, जहां प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामला तब प्रकाश में आया जब एक लड़की अपनी इंटर की परीक्षा छोड़कर थाने पहुंच गई। बरबीघा थाने में अचानक लड़की के पहुंचने पर पहले तो पुलिसकर्मियों को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन लड़की ने जब पूरी बात बताई तो सभी हैरान रह गए।


बताया जा रहा है कि उक्त लड़की का पिछले दो साल से विवेक नाम के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को लड़की अचानक बरबीघा थाने पहुंच गई और पुलिसकर्मियों से अपने प्रेमी विवेक से शादी करा देने की गुहार लगाने लगी। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वह मानपुर थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी विवेक से प्रेम करती है। इधर, लड़की के पीछे-पीछे विवेक भी बरबीघा थाने पहुंच गया था।


दोनों की बात सुनने के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर प्रेमी युगल को घर चले जाने की बात कही। लेकिन दोनों अपने घर जाने के बजाए बरबीघा से भागकर शादी करने के लिए शेखपुरा कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट में पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ कोर्ट परिसर में जमा हो गई। कोर्ट में मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।


जानकारी के मुताबिक लड़की के गांव में लड़के का ननिहाल है। दो साल पहले दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और मंगलवार दो दोनों शादी करने के लिए घर से भाग निकले थे। हालांकि बालिग नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया था।

टैग्स