ब्रेकिंग
दामाद का घर बसाने पहुंचा था चचेरा ससुर... एक पल में अपने ही हाथों उजाड़ दी बेटी की दुनियाहाईकोर्ट की टिप्पणी: पत्नी करियर चुने तो पति बन सकते हैं ‘हाउस हस्बैंड’, घर संभालना जेंडर से तय नहीं होताBihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरदामाद का घर बसाने पहुंचा था चचेरा ससुर... एक पल में अपने ही हाथों उजाड़ दी बेटी की दुनियाहाईकोर्ट की टिप्पणी: पत्नी करियर चुने तो पति बन सकते हैं ‘हाउस हस्बैंड’, घर संभालना जेंडर से तय नहीं होताBihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

Bihar News: समस्तीपुर से सामने आए इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. बारिश के बीच हुई इस घटना में कई लोग प्रभावित हुए हैं और मौके पर प्रशासन की टीम भी पहुंची. हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर...

Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर
Ramakant kumar
2 मिनट

समस्तीपुर में गुरुवार को बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबेदौलिया गांव में अचानक एक पुराना बरगद का पेड़ गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई.


घटना दोपहर के समय हुई. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान चकबेदौलिया गांव में पुराना बरगद का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा. इसी दौरान वहां मौजूद तीन बच्चियां पेड़ की चपेट में आ गईं. पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चियों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी.


पेड़ के नीचे बच्चियों के दबे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों ने अपने स्तर से पेड़ हटाकर बच्चियों को बाहर निकालने का प्रयास किया. सूचना मिलने के बाद विभूतिपुर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई.


हादसे में दो बच्चियों की मौत

पेड़ की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल है. घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है.


बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आईं तीनों बच्चियां मध्य विद्यालय चकबेदौलिया की छात्राएं थीं. घटना के बाद मृत बच्चियों के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृत बच्चियों की पहचान समेत हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है. गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है.