1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 27, 2025, 5:43:04 PM
समस्तीपुर पुलिस पर हमला - फ़ोटो file photo
BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आक्रोशित लागों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। फिलहाल अब इस मामले को शांत करवाने की कोशिश जारी है।
जानकारी के अनुसार,समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में मेदो चौक के समीप बुधवार को आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों पर अचानक हमला कर दिया।गुस्साए लोगों ने पुलिस गाड़ी को भी गढ़े में पलट दिया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गयी।
दरअसल, यह मामला कुछ दिन पहले सुरहा बंसतपुर गांव में रात्रि में सो रहे पति- पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया गया था। जहां पति की मौत उसी समय हो गयी थी। वही पत्नी की भी मौत इलाज के दौरान बुधवार को हो गया। गांव में शव आते ही लोग आक्रोशित हो कर मेदो चौक के समीप सड़क जाम कर कर हंगामा कर रहे थे।
इधर,इसकी सूचना पर जब मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया हैं और उनके पुलिस वाहन को पलट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई थाने से भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है।