ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Politics: अपने ही क्षेत्र में क्यों हुआ आरजेडी विधायक का भारी विरोध? लोगों ने बताया कलंक

समस्तीपुर के उजियारपुर में आरजेडी विधायक व पूर्व मंत्री आलोक मेहता को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। महादलित टोले में जनता ने कामकाज न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

बिहार
क्षेत्र में नेताजी का भारी विरोध
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: चुनाव के वक्त ही नेताओं को अपना क्षेत्र और वहां की जनता की याद आती है। नेताजी जनता जनार्दन से मिलने जाते हैं, और वोट मांगते हैं। लेकिन इस बार मामला जरा उल्टा पड़ गया है। समस्तीपुर से जो वीडियो सामने सामने आया है उसमें नेताजी को वहां की जनता का भारी विरोध का सामना करना पड़ गया। समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अभी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का विधायक है, जिनका नाम आलोक कुमार मेहता है। वो बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।


लेकिन अपने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किये हैं। यह कहना है यहां की जनता का जिनके विरोध का सामना आलोक मेहता को करना पड़ गया। अपने ही क्षेत्र में महादलित टोले के लोगों ने आलोक मेहता का भारी विरोध किया। चुनाव के मद्देनजर वो अपने क्षेत्र की जनता का हाल समाचार लेने गये हुए थे। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उनके साथ ऐसा होगा। उन्हें जनता जनार्दन के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। मामला उजियारपुर के सैदपुर जाहिद टोले का है। जहां पूर्व मंत्री आलोक मेहता अपने क्षेत्र की जनता से मिलने पहुंचे थे। 


वहा कि जनता ने उन्हें वापस लौट जाने को कहा। वहां की जनता का कहना था कि 5 साल तो वो नजर नहीं आए और अब जब चुनाव नजदीक आया है तो वो फिर से वोट मांगने के लिए चले आए हैं। इस दौरान उनका वीडियो बना रहे कैमरामैन को आलोक मेहता ने कैमरा बंद करने को कहा। लेकिन कैमरामैन वीडियो बनाने में लगा हुआ था जिसे डांट फटकार कर आलोक मेहता ने कैमरा बंद कराया। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 


आलोक मेहता का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले वीडियो में एक युवक पोल गाड़ने को लेकर आलोक मेहता का विरोध कर रहा है। उसका कहना था कि 11000 वोल्ट के तार के लिए 9 मीटर लोहा पोल लगवाने के लिए कई बार वो गुहार लगा चुका है लेकिन आज तक एक पोल तक नहीं लगाया गया। नेता जी कहने लगे कि लिखवा दीजिए लग जाएगा। लेकिन युवक कहने लगा कि कई बार तो लिखवा चुके हैं लेकिन आजतक पोल नहीं लगा। नेताजी से भिड़े युवक को देख एक महिला नेत्री को बीच में आना पड़ गया वो कहने लगी कि आप लिखवा दीजिए एक दिन में लग जाता है बेटा। 


जिसके बाद युवक ने लिखवाया कि महादलित बस्ती में 11000 वोल्ट के हाइवोल्टेज तार के लिए पोल लगाया जाएगा। दस साल से हम इसकी मांग कर रहे हैं. तीसरी बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन अभी तक पोल नहीं लगाया गया। दूसरे वीडियो में भी नेता जी को विरोध का सामना करना पड़ा। आलोक मेहता को देखते ही यहां भी महादलित टोले का एक दुकानदार दुकान से बाहर निकलकर नेता जी को यहां से जाने को कहने लगा। कहने लगा कि आप नेता के नाम पर कलंक हैं.आगे उसने कहा कि आप नेता जिकुर नहीं है लालटेन के नाम पर कलंक हैं। चोर व्यक्ति चुनाव जीतकर भाग जाता है। दुकानदार के विरोध को देखते हुए नेताजी कैमरा बंद करने की बात करने लगे। बोले कि बंद करा ना कैमरा...अब सोशल मीडिया पर यह दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता